My complain to an invisible personality....
शिकायतें हर किसी को किसी न किसी से होती है , मुझे भी है और मेरी शिकायतें 'श्री मान भगवान जी' से है । क्यों मैं आपसे शिकायत नहीं कर सकती क्योँकि आप भगवान है । मगर माफ़ करियेगा मेरी सारी शिकायतें आप से ही है । शिकायतों की मैंने पूरी लिस्ट तैयार कर रखी है ,और करू भी क्यों न । मगर एक दिक्कत है वो ये की मई शिकायत तो करती हु पर आप कभी कुछ बोलते नहीं है बस चुपचाप सुनते रहते है और मेरी शिकायतें आप से चलती रहती है क्योँकि मैं आप पर विश्वास इसलिए मैं आपसे अपनी सारी कहती हू । इसमें मेरा फायदा भी है और थोड़ा नुक्सान भी, फायदा ये कि आपको मेरी सारी सीक्रेट्स पता है और आप से मेरी बातें किसी और तक नहीं जाने वाली तो मेरे लिए ये फायदा है की मेरी कमजोरी जानने के बावजूद आप मुझे औरों की तरह ब्लैकमेल नहीं करेंगे और हाँ अगर हेल्प नहीं करेंगे तो मुझे तकलीफ भी नहीं देंगे ।तो इसका एक एडवांटेज है मुझे आपसे की आप से मेरी शिकायतें करने पर मेरी सीक्रेट्स ,सीक्रेट ही रहेंगे । और नुक्सान ये कीआप कभी भी कुछ नहीं बोलते तो इस बात, शिकायत है मुझे आपसे । मुझे आपसे नाराजगी इस बात की भी है की आप कभी मेरे सवालो के जवाब नहीं देते हमेशा कि तरह शान्त बैठ कर केवल सुनते रहते हैं ,जिससे मैं कभी -कभी अपने ही सवालो में उलझ सी जाती हु । ओह हो !मैं फिर से भावुक हो गई मुझे शिकायतें करनी थी न की जज्बाती होना था । खैर मुझे शिकायत है आप के ज्यादा खामोश रहने पर जब मेरा काम नहीं होता और मैं परेशान होती हूँ तो हमें हमारा समाज कहता है की आपको (श्री मान भगवान जी) खुश करू तभी आप हमारी मदद करेंगे वैसे भी मैं आपसे ज्यादा उम्मीद नहिं करती ,फिर भी मैंने आपके लिए वो भी किया और आप खुश कैसे होंगे आपकी भी कम बड़ी लिस्ट नहीं है,अब आप ये बताइये की क्या आपको पता नहीं हैं की मैं एक स्टूडेंट हूँ और मुझे पॉकेट मनी भी लिमिटेड ही मिलती है तो उसमें मैं आपको खुश करू या पढाई करू । मैं अपने लिए एक चॉक्लेट तो लेती नहीं तो आपके लिए २०० -४०० रु की लड्डू कहाँ से लाऊ । चलिए अच्छा मैंने आपके वो भी किया लड्डू और नारियल भी खरीद लिया मगर अब ये बताइये कि मैं किस भगवान के पास जाऊ एक तो आप लोग इतने सारे है की हम कस्टमर भी कंफ्यूज हो जाते हैं की किसके पास जाये तो मुझे आपके इतने सारे रूप या फिर यूँ कहूँ आपके भिन्न -भिन्न अवतार होने से मुझे शिकायत हैं ।
सोनाली सिंह
